क्या अलसी से पेट की चर्बी कम हो सकती है?HealthPlanet

Posted on Thu 22nd Dec 2022 : 14:23

वजन घटाना चाहते हैं तो आज से शुरू कर दीजिए अलसी के बीज का सेवन, इस तरह करता है काम

अलसी के बीज के सेवन से कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है.
Flax seeds help to reduced weight: मोटापा हेल्दी लाइफ का बहुत बड़ा दुश्मन है. मोटापे के कारण डायबिटीज, हार्ट डिजीज, ब्रेन, आंख आदि की बीमारियां हो सकती है. कुछ भी बीमारी लगे तो डॉक्टर सबसे पहले मोटापा कम करने के लिए कहते हैं. बढ़ी हुई चर्बी के कारण न सिर्फ शारीरिक परेशानियां होती हैं बल्कि मानसिक स्थिति पर भी असर पड़ता है. ऐसे में अगर कोई कहें कि मोटापा से निजात दिलाने में ये चीजें बेहद फायदेमंद हैं तो यह उन लोगों के लिए सपने जैसा होगा जो मोटापा कम करने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं लेकिन वजन कम नहीं होता. अगर आप भी उनमें से एक हैं तो आपके लिए यह काम की खबर है. इंडियन एक्सप्रेस की खबर में क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट दीप्ति खातूजा ने बताया है कि मोटापा कम करने की जद्दोजेहद में अलसी के बीज बेहद मददगार साबित हो सकते हैं.


हार्ट डिजीज और कैंसर का जोखिम कम
अलसी के बीज समृद्ध पोषक तत्व और फाइबर से भरे होते हैं जिसका कई बीमारियों के उपचार में इस्तेमाल किया जा सकता है. अलसी के बीज से तेल भी बनाया जाता है. इनमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जिसके कई लाभ हैं. हालांकि मोटापा कम करने में अलसी के बीज की भूमिका पर अभी और रिसर्च होनी बाकी है लेकिन कुछ अध्ययनों में देखा गया है कि अलसी के बीज से इंफ्लामेशन (सूजन) को कम किया जा सकता है. सूजन के कारण ही हार्ट डिजीज का जोखिम बढ़ता है. इसके अलावा यह ऑटोइम्यून डिजीज को कम करने में मददगार है और कुछ कैंसर के जोखिम को भी कम करता हैं. इस प्रकार अलसी के बीज हार्ट डिजीज और कैंसर के जोखिम को कम कर सकते हैं.

अलसी के बीज में भरपूर एमिनो एसिड
अलसी के बीज में लिगनिन कंपाउड होता है. यह एक पॉलिमर है जो प्लांट की कोशिकाओं की दीवाल में होता है. हाल की एक रिसर्च में पाया गया कि लिगनिन न सिर्फ वेट लॉस में मददगार है बल्कि यह ब्लड प्रेशर को भी कम करता है और किडनी की हेल्थ को भी बूस्ट करता है. रिसर्च में पाया गया है कि लिगनिन में एस्ट्रोजन की तरह गुण होते है और इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स गुण कैंसर के जोखिम को कम करते हैं. वजन कम करने में यह इसलिए सहायक है क्योंकि इसमें जो प्रोटीन होता है वह बहुत देर से पचता है और उसमें बहुत अधिक एमिनो एसिड होता है. जिसके कारण जल्दी भूख नहीं लगती लेकिन अधिक पोषक तत्व होने के कारण मसल्स के ग्रोथ को बढ़ाते हैं.


संतरा खाते हैं तो जान लें इसके बड़े फायदे

अलसी के बीज का कैसे सेवन करें
अलसी के बीज का सेवन करने के लिए इसे ग्रेंड कर लें क्योंकि अलसी के बीज की बाहरी लेयर आसानी से पचती नहीं है जिसके कारण इसके अंदर जितने पोषक तत्व हैं, वह भी नहीं पचेंंगे और इसके खाने का कोई फायदा नहीं होगा. जब आप अलसी के बीज को खाएं तो इसके बाद बहुत अधिक पानी पीएं क्योंकि इसमें बहुत अधिक फाइबर होता है जिसे पाचन तंत्र तक पहुंचाने के लिए पर्याप्त पानी की जरूरत होती है. आप अलसी के बीज को पीसकर गुनगुने पानी के साथ भी पी सकते हैं. आप चाहें तो इसमें लेमन जूस मिला सकते है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info